राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 5वीं किस्त जारी की गई है। ऐसे किसान जो पीएम किसान सम्मन निधि योजना का लाभ ले रहे हैं उन सभी किसानों के खातों में राज्य सरकार द्वारा ₹1000 की किस्त जारी की गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा सालाना ₹3000 की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना की ₹6000 की राशि से अतिरिक्त राशि दी जाती है।

Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana

राजस्थान के 65 लाख किसानों के खाते में 653 करोड रुपए की राशि जारी की गई है। यह राशि राज्य सरकार द्वारा 22 जनवरी को सिरोही के अरविंद विलियम स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान जारी की गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किसानों के खाते में 653 करोड रुपए की राशि जारी की गई। जो भी किसान पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं उन्हें इस योजना के तहत अतिरिक्त ₹3000 की आर्थिक सहायता मिलती है।

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। किसान के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए। इसके अलावा व्यक्ति पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभार्थी होना चाहिए।

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आवेदन प्रक्रिया

बता दें कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना का लाभ उन सभी किसानों को मिलता है जो भी किसान पीएम किसान योजना में पंजीकृत किसान हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन बता दें कि इस योजना के लिए भी किसानों को केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए या तो किस स्वयं कर सकते हैं या नजदीकी ईमित्र के माध्यम से करवा सकते हैं।

Important Links
Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana Status Check Click Here
Official Website Click Here