Namo Drone Didi Yojana 2026: नमो ड्रोन दीदी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को 15 दिन का प्रशिक्षण और ₹15000 की सहायता राशि दी जाती है। जो भी महिलाएं नमो ड्रोन दीदी योजना में आवेदन करना चाहते हैं वह अंतिम तारीख 01 मार्च 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है।
Namo Drone Didi Yojana 2026
नमो ड्रोन दीदी योजना केंद्र सरकार की योजना है। राज्य सरकार इस योजना के तहत समय पर आवेदन आमंत्रित करती हैं। फिलहाल हरियाणा सरकार द्वारा नमो ड्रोन दीदी योजना के लिए आवेदन शुरू किए गए हैं। इस योजना को शुरू करने का मुख्य मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना और कृषि सेवाएं प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना है। इस योजना के माध्यम से महिला अपना खुद का कार्य शुरू कर सकती हैं।
नमो ड्रोन दीदी योजना
स्कीम के तहत महिलाओं को 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ड्रोन का इस्तेमाल करना, कीटनाशक छिड़काव, भूमि की मैपिंग के बारे में जानकारी दी जाती है। इस स्कीम में महिलाओं को 15000 रुपए की सरकार की तरफ से सहायता मिलती है प्रशिक्षण के बाद। अगर कोई महिला अपना खुद का ड्रोन खरीदना चाहती है तो सरकार की तरफ से उसे 80% तक की सब्सिडी भी दी जाती है।
नमो ड्रोन दीदी योजना पात्रता
- महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य होनी चाहिए.
- महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
- महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए
नमो ड्रोन दीदी योजना दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
नमो ड्रोन दीदी योजना आवेदन प्रकिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- अब रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब फ़ैमिली आईडी नंबर दर्ज कर सदस्य का चयन करें जिसके नाम से आवेदन करना चाहते हैं.
- अब पूछी गई आवश्यक जानकारी भरे और सबमिट कर दें.
| Important Links | |
|---|---|
| Apply Online | Click Here |
| Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |

Namo Drone Didi Yojana