NEET UG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं।

समय पर जारी हुआ रिजल्ट

NTA ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके, इसलिए रिजल्ट तय समय पर घोषित किया गया है। परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में कुल 5,440 परीक्षा केंद्रों पर कराया गया था। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी।

11.21 लाख अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता

जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। खास बात यह रही कि क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं शामिल हैं।

715 अंक रहे सबसे अधिक

इस बार परीक्षा में 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 19 अभ्यर्थियों ने 700 से ज्यादा अंक हासिल किए। परीक्षा का सर्वोच्च स्कोर 715/720 रहा, जिसे पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

कैटेगरी के अनुसार इतने उम्मीदवार हुए सफल

NTA द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सामान्य वर्ग से 2.91 लाख, OBC-NCL से 5.12 लाख, SC वर्ग से 1.59 लाख, ST वर्ग से 63,716, Gen-EWS से 95,026, PwBD से 3,666 तथा PwD श्रेणी से 303 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। कैटेगरी-वाइज कटऑफ भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

ऐसे करें NEET UG Result 2026 चेक

अगर आपने NEET UG 2026 परीक्षा दी है, तो सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद NEET UG 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें। अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

अब शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

रिजल्ट जारी होने के बाद अब जल्द ही All India Quota MBBS/BDS Counselling की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसका संचालन Medical Counselling Committee (MCC) करेगी। वहीं राज्य कोटे की काउंसलिंग संबंधित राज्य सरकारों द्वारा आयोजित की जाएगी। NTA ने अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइटों से ही जानकारी लेने और किसी भी फर्जी कॉल, मैसेज या एडमिशन के नाम पर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी है।

Important Links

नीट यूजी स्कोरकार्ड चेक लिंक: यहां क्लिक करें