केंद्र सरकार देश के आम लोगों को कम खर्च में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)। इस योजना में सालभर का प्रीमियम केवल 20 रुपये है, लेकिन दुर्घटना में मौत या स्थायी विकलांगता होने पर 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। आइए जानते हैं योजना से जुड़ी पूरी जानकारी।
क्या है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) की शुरुआत केंद्र सरकार ने लोगों को बेहद कम प्रीमियम में दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की थी। इस योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का लाभ देश का कोई भी पात्र नागरिक ले सकता है।
सिर्फ 20 रुपये सालाना देना होगा प्रीमियम
इस सरकारी बीमा योजना की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद कम प्रीमियम है। इस योजना में शामिल होने के लिए केवल 20 रुपये प्रति वर्ष का प्रीमियम देना होता है। यह राशि आपके बैंक खाते से ऑटो डेबिट के माध्यम से काटी जाती है। योजना की अवधि 1 जून से अगले वर्ष 31 मई तक रहती है।
यदि आप बीच में भी योजना से जुड़ते हैं, तो उसी दिन से आपका बीमा कवर शुरू हो जाता है। अगले वर्ष भी योजना जारी रखने के लिए दोबारा प्रीमियम जमा करना होता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
- 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक का बैंक खाता होना जरूरी है।
- बैंक खाते से ऑटो डेबिट की अनुमति देनी होगी।
योजना में कितना मिलेगा बीमा कवर?
योजना के तहत अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग बीमा राशि दी जाती है।
- दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये का बीमा।
- दोनों आंखों की रोशनी पूरी तरह चली जाने या दोनों हाथ अथवा दोनों पैरों के स्थायी रूप से काम न करने पर 2 लाख रुपये।
- एक आंख की रोशनी पूरी तरह खत्म होने या एक हाथ या एक पैर के स्थायी रूप से काम न करने पर 1 लाख रुपये।
इस योजना में मच्योरिटी (Maturity) या सरेंडर (Surrender) का कोई लाभ नहीं मिलता। यह पूरी तरह दुर्घटना बीमा योजना है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में शामिल होने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। यदि आपके बैंक में नेट बैंकिंग की सुविधा है, तो घर बैठे भी आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए—
- अपने बैंक की नेट बैंकिंग में लॉगिन करें।
- Insurance सेक्शन में जाएं।
- Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana (PMSBY) का विकल्प चुनें।
- अपना बैंक खाता चुनें।
- नामांकन (Enrollment) पूरा करें।
- ऑटो डेबिट की सहमति दें।
- आवेदन जमा करने के बाद रसीद डाउनलोड कर कर सकते है।
एक व्यक्ति कितने खातों से ले सकता है लाभ?
यदि किसी व्यक्ति के एक से अधिक बैंक खाते हैं, तब भी वह इस योजना का लाभ केवल एक बैंक खाते के माध्यम से ही ले सकता है। एक से ज्यादा खातों से नामांकन मान्य नहीं होगा।
