Maawa Dhiyaan Satkar Yojana: पंजाब की मान सरकार ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आज रविवार को विधानसभा वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा एक नई योजना “मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना” को लागू करने का ऐलान किया गया। आम आदमी पार्टी द्वारा 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा करते हुए इस योजना को शुरू किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना
मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना के तहत राज्य की सभी पात्र महिलाओं को 1000 रुपए हर महीने विद्या सहायता राशि दी जाएगी. वहीं अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को इसी स्कीम के तहत राशि बढ़ाकर ₹1500 हर महीने सहायता दी जाएगी। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया है की स्कीम के तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
किन-किन को मिलेगा इस योजना का लाभ
इस स्कीम का लाभ पंजाब की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को इस स्कीम के तहत लाभ दिया जाएगा। हालांकि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कुछ श्रेणियां को इसमें बाहर भी रखा गया है जैसे आयकर दाता, वर्तमान या पूर्व सरकारी कर्मचारी महिलाएं, पूर्व या वर्तमान सांसद और विधायक महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाएगा।
वित्त मंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि जो भी महिलाएं पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन यानी वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या विकलांगता पेंशन का लाभ ले रही है उन्हें भी इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। यानी राज्य की वृद्धावस्था पेंशन, विधवा और विकलांगता पेंशन लेने वाली महिलाओं को भी मावां धीयां सत्कार योजना योजना का लाभ मिलेगा।
