Lado Lakshmi Yojana 6th kist Status Check: लाडो लक्ष्मी योजना लाभार्थी महिलाओं के खाते में योजना की 6वीं किस्त की राशि जारी की जा चुकी है। जिन भी महिलाओं को अभी तक राशि प्राप्त नहीं हुई है वह अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकती हैं। बता दें की योजना की 6वीं किस्त 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री जी द्वारा जारी की गई थी। इस दौरान 10 लाख भर्ती महिलाओं के खाते में 203 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि जारी की गई थी.
Lado Lakshmi Yojana 6th kist Status
लाडो लक्ष्मी योजना की 6वीं किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ₹1100 नगद सेविंग खाते में जमा किए गए और बाकी के ₹1000 सरकार द्वारा उसे महिला के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट किए गए हैं। अगर आप भी योजना का लाभ ले रहे हैं तो आपके भी बैंक खाते में ₹1100 की राशि आ गई होगी जिसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं।
लाडो लक्ष्मी योजना पेंशन आईडी
जिन भी महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना में नया आवेदन किया है. वह अपनी पहले पेंशन आईडी चेक करें. जिन भी महिलाओं की पेंशन आईडी मार्च महीने में बनी होगी उन महिलाओं को किस्त का लाभ अवश्य मिलेगा. अगर आपकी अभी तक पेंशन आईडी नहीं बनी है तो आपको और इंतजार करना होगा जब तक पेंशन आईडी नहीं बनेगी आपको स्कीम के तहत राशि नहीं मिल पाएगी.
लाडो लक्ष्मी योजना पेंशन आईडी कैसे चेक करें?
लाडो लक्ष्मी योजना की पेंशन आईडी चेक करना बिल्कुल आसान है:
- सबसे पहले हरियाणा सरकार पेंशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (pension.socialjusticehry.gov.in) पर जाएं.
- अब लाभपात्रों की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब अपने जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कर स्कीम नाम में लाडो लक्ष्मी योजना स्कीम नाम सेलेक्ट करें.
- जानकारी भरने के बाद लाभ पात्रों की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने पूरी सूची आ जाएगी इस सूची में आप अपना नाम चेक करना है.
Lado Lakshmi Yojana 6th kist Status कैसे देखें?
- सबसे पहले इस (pension.socialjusticehry.gov.in/ben_inf) डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अब आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर किसी एक को सेलेक्ट करें और जो सिलेक्ट करेंगे वह दर्ज करें
- अब विवरण देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने सभी किस्त का स्टेटस आ जाएगा.
