बिजली का बढ़ता बिल अगर आपकी भी परेशानी बना हुआ है तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार की PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार ₹78,000 तक की सब्सिडी भी दे रही है।
अगर आपने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है तो ऑनलाइन आवेदन करके इसका फायदा उठा सकते हैं। सरकार का उद्देश्य देश के ज्यादा से ज्यादा घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाना है, जिससे लोगों का बिजली बिल कम हो सके।
क्या है PM Surya Ghar Yojana?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 में PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत देश के 1 करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
योजना के तहत सोलर पैनल लगाने वाले परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलता है। साथ ही सोलर पैनल लगाने पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
कितनी मिलेगी सब्सिडी?
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत आपको सोलर पैनल की क्षमता के अनुसार सब्सिडी मिलेगी
- 1 से 2 किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर ₹30,000 से ₹60,000 तक की सब्सिडी मिल सकती है।
- 2 से 3 किलोवाट या इससे अधिक क्षमता का सोलर पैनल लगाने पर ₹60,000 से ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जाती है।
- सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते मिल जाएगी।
25 साल तक मिलेगा फायदा
घर की छत पर लगाए जाने वाले सोलर पैनल की उम्र करीब 25 साल मानी जाती है। ऐसे में एक बार सोलर सिस्टम लगने के बाद लंबे समय तक बिजली बिल का खर्च काफी कम हो सकता है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले PM Surya Ghar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Apply for Rooftop Solar के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) का चयन करें।
- इसके बाद बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरकर जमा करें।
- आवेदन की जांच के बाद आपको फिजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा।
- इसके बाद DISCOM से रजिस्टर्ड वेंडर के माध्यम से सोलर पैनल लगवाएं।
- उसके बाद इंस्टॉलेशन पूरा होने पर फिर आप नेट मीटर के लिए आवेदन करेंगे।
- जांच पूरी होने के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
- आखिर में बैंक खाते की जानकारी और कैंसिल चेक अपलोड करने के बाद सब्सिडी की राशि आपके खाते में भेज दी जाएगी.
