भारतीय सेना के Rajput Regimental Centre, Fatehgarh (उत्तर प्रदेश) में Agniveer Recruitment Rally का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह भर्ती रैली 17 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। भर्ती में Agniveer GD (Relation & Open Sportsman), Agniveer Tradesman और Agniveer Clerk पदों के लिए योग्य उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे।
Army Agniveer Rally 2026
जारी नोटिस के अनुसार भर्ती रैली Cariappa Complex, Rajput Regimental Centre, Fatehgarh (UP) में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर रात 2:00 बजे तक सभी मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा।
भर्ती की मुख्य जानकारी
- भर्ती का नाम: Army Agniveer Recruitment Rally 2026
- भर्ती स्थान: Rajput Regimental Centre, Fatehgarh (UP)
- रैली तिथि: 17 अगस्त से 24 अगस्त 2026
- पद: Agniveer GD, Agniveer Tradesman, Agniveer Clerk
- आयु सीमा: 17½ वर्ष से 22 वर्ष
- जन्म तिथि: 1 जुलाई 2005 से पहले तथा 1 जुलाई 2009 के बाद जन्मे उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।
किस दिन किस राज्य के उम्मीदवार शामिल होंगे?
17 अगस्त 2026
- उत्तर प्रदेश के उम्मीदवार (Rajput Regiment Class Composition के अनुसार)
- पद: Agniveer Soldier (General Duty)
18 अगस्त 2026
- राजस्थान के उम्मीदवार
- पद: Agniveer Soldier (General Duty)
19 अगस्त 2026
- उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा अन्य राज्यों के मुस्लिम उम्मीदवार
- पद: Agniveer Soldier (General Duty)
20 अगस्त 2026
- Open Sportsman उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच एवं Sports Aptitude Test
21 अगस्त 2026
- Sportsman उम्मीदवारों की Screening
22 अगस्त 2026
- All India All Caste (AIAC)
- Agniveer Tradesman (10वीं एवं 8वीं पास)
23 अगस्त 2026
- All India All Caste (AIAC)
- Agniveer Clerk
24 अगस्त 2026
- Reserve Day
24 अगस्त 2026 से आगे
- Medical Examination
शैक्षणिक योग्यता
Agniveer GD
- 10वीं पास
- कुल 45% अंक तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक
Agniveer Tradesman (10वीं)
- 10वीं पास
- प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक
Agniveer Tradesman (8वीं)
- 8वीं पास
- प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक
Agniveer Clerk
- 12वीं पास
- कुल 60% अंक
- प्रत्येक विषय में कम से कम 50% अंक
- अंग्रेजी तथा Maths/Accounts/Book Keeping में 50% अंक अनिवार्य
जरूरी दस्तावेज
भर्ती रैली में उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ प्रत्येक दस्तावेज की दो फोटो कॉपी भी साथ लानी होगी। इनमें मुख्य रूप से—
- Relation Certificate
- 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- अविवाहित प्रमाण पत्र
- 20 पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड एवं PAN Card
- Character Certificate
- NCC Certificate (यदि लागू हो)
- Sports Certificate (यदि लागू हो)
महत्वपूर्ण जानकारी
रैली में सफल होने वाले उम्मीदवारों के CEE (Common Entrance Examination) के एडमिट कार्ड अक्टूबर 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। लिखित परीक्षा 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।
Important links
| Army Agniveer Recruitment Rally 2026 Notification | Notification |

