खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO), बोंद कलां, जिला चरखी दादरी की तरफ से सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. यह भर्ती ग्राम पंचायत उण में एक रिक्त पद को भरने के लिए निकाली गई है. इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

Charkhi Dadri Safai Karamchari Vacancy 2026

विवरणजानकारी
भर्ती विभागखंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO)
स्थानग्राम पंचायत ऊण, बोंद कलां
जिलाचरखी दादरी
पद का नामसफाई कर्मचारी
कुल पद01
आवेदन मोडऑफलाइन

महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंटतिथि
आवेदन शुरू07 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि21 अप्रैल 2026
समयसुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवार शारीरिक रूप से स्वस्थ और कार्य करने में सक्षम होना चाहिए.

पात्रता (Eligibility)

इस भर्ती के लिए सबसे पहले प्राथमिकता उसी गांव के निवासियों को दी जाएगी. यदि गांव में पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं तो पास के गांव के उम्मीदवारों को भी अवसर दिया जाएगा. महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवार का सिलेक्शन बिना कोई लिखित परीक्षा इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा. उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस में अपना आवेदन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बोंद कार्यालय में जाकर जमा कर सकते हैं. आवेदन निर्धारित समय (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) के बीच ही स्वीकार किया जाएगा.

Important Links

Charkhi Dadri Safai Karamchari Vacancy 2026 NoticeClick here
Charkhi Dadri Safai Karamchari Vacancy 2026 Application FormClick here