Haryana Labour Housing Loan Scheme: हरियाणा श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत उन्हें घर बनाने या खरीदने के लिए ₹2 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य श्रमिकों को आर्थिक सहायता देकर उनके आवास के सपने को पूरा करना है।
इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को घर बनाने या खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। खास बात यह है कि दिया जाने वाला ऋण पूरी तरह ब्याज मुक्त (Interest Free) होता है।
योजना का उद्देश्य
- निर्माण श्रमिकों को आवास सुविधा उपलब्ध कराना
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सहायता देना
- श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार करना
- सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना
योजना के लाभ
- ₹2 लाख तक का लोन
- ब्याज मुक्त सुविधा
- आसान भुगतान विकल्प
- श्रमिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं
Haryana Labour Housing Loan Scheme Eligibility (पात्रता)
- श्रमिक का श्रम विभाग में पंजीकरण होना जरूरी
- कम से कम 5 वर्ष की सदस्यता होना आवश्यक
- आवेदक की आयु 60 वर्ष से कम होनी चाहिए
- 60 वर्ष की आयु तक कम से कम 8 वर्ष का समय शेष होना चाहिए
Haryana Labour Housing Loan Scheme Notification
Haryana Labour Housing Loan Scheme Required Documents
- श्रम विभाग पंजीकरण प्रमाण
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
Haryana Labour Housing Loan Scheme आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन के लिए क्लेम फॉर्म-14 भरना होगा
- सभी दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करना होगा
- विभाग द्वारा सत्यापन के बाद लोन स्वीकृत किया जाएगा
