हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो की तरफ से अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. यह भर्ती Apprentices Act 1961 के तहत की जा रही है, जिसमें उम्मीदवारों को 1 साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के साथ स्टाइपेंड भी दिया जाएगा और यह मौका ITI पास उम्मीदवारों के लिए काफी अच्छा है.
महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2026 रखी गई है. वहीं चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को 15 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे वर्कशॉप, झज्जर में उपस्थित होना होगा.
कितने पदों पर भर्ती
इस भर्ती के तहत कुल 22 पदों को भरा जाएगा. अलग-अलग ट्रेड के अनुसार पदों की संख्या रखी गई है, जिससे अलग-अलग ITI ट्रेड के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
ट्रेड वाइज वैकेंसी
हरियाणा रोडवेज झज्जर अप्रेंटिस भर्ती में ट्रेड के अनुसार पदों की संख्या इस प्रकार रखी गई है. पेंटर के 2 पद, फिटर के 6 पद, इलेक्ट्रीशियन के 6 पद और मोटर मैकेनिक के 8 पद रखे गए हैं. इस प्रकार कुल 22 पदों पर भर्ती की जाएगी.
Haryana Roadways Jhajjar Apprentice Recruitment 2026 Notice
जरूरी योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में ITI पास होना जरूरी है. केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जिनके पास संबंधित ट्रेड की योग्यता हो.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा.
Haryana Roadways Jhajjar Apprentice Recruitment 2026 Apply Online
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले Apprenticeship India की आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे ITI मार्कशीट, आधार कार्ड, मैट्रिक सर्टिफिकेट आदि अपलोड करने होंगे. आवेदन पूरा करने के बाद निर्धारित तिथि पर वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना जरूरी है.
