HSSC Steno Mains Exam Notification 03 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप सी पदों के लिए फेज 2 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. विज्ञापन संख्या 02.2026 के अनुसार स्टेनोग्राफर हिंदी इंग्लिश के पद भरे जाएंगे. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 2 फरवरी से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 04-2024,08-2024, 09/2024 और 11-2024 में आवेदन किया था उन्हें इस विज्ञापन में भी आवेदन करना होगा. इसमें सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है.