India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग (Department of Posts) ने Gramin Dak Sevak (GDS) Online Engagement Schedule-II, July 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak के पद शामिल हैं। देशभर के अलग-अलग Postal Circles में 23757 पदों पर भर्ती की जाएगी। One-Time Registration 31 अगस्त 2026 से शुरू होगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 शाम 5 बजे से 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक किए जा सकेंगे। चयन 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट से होगा, इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

India Post GDS Recruitment 2026 Short Information

भर्ती की जरूरी जानकारी एक नजर में नीचे दी गई है।

जानकारीविवरण
भर्ती संस्थाDepartment of Posts
मंत्रालयMinistry of Communication
पदGDS (BPM / ABPM / Dak Sevak)
Advt. No.17-12/2026-GDS
कुल पद23757
योग्यता10वीं पास
आवेदन शुरू02 सितंबर 2026
आवेदन माध्यमOnline
नौकरी का स्थानAll India
Official Websiteindiapost.gov.in

Important Dates

आवेदन और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई हैं।

EventDate
Notification Release27 अगस्त 2026
One-Time Registration (OTR)31 अगस्त – 19 सितंबर 2026
Online Application Start02 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे
Last Date to Apply21 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे

Application Fees

उम्मीदवारों की Category के अनुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार है।

CategoryFee
UR / OBC / EWS Male₹100/-
SC / ST / PwBD₹0/-
Female Candidates₹0/-
Transwomen₹0/-
Payment ModeOnline

Age Limit

India Post GDS Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 21 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Qualification & Vacancy Details

पद और योग्यता की मुख्य जानकारी नीचे दी गई है।

Post NameVacancyQualification
Gramin Dak Sevak (BPM / ABPM / Dak Sevak)2375710वीं पास + Mathematics & English + Local Language का ज्ञान + Computer Knowledge + Cycling

नोट: इस दिए गए विवरण में Circle/State-wise पदों की पूरी संख्या नहीं दी गई है। अलग-अलग Postal Circle की Vacancy आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

India Post GDS Salary

GDS कर्मचारियों को Time Related Continuity Allowance (TRCA) दिया जाएगा।

  • BPM: ₹12,000 से ₹29,380
  • ABPM / Dak Sevak: ₹10,000 से ₹24,470

GDS के लिए काम करने का समय सामान्यतः कम से कम 4 घंटे और अधिकतम 5 घंटे प्रतिदिन रहेगा।

BPM के लिए Branch Post Office चलाने हेतु निर्धारित मानकों के अनुसार अपने खर्च पर आवास की व्यवस्था करनी होगी और संबंधित Post Village में रहना होगा। ABPM और Dak Sevak को संबंधित Post Office की Delivery Jurisdiction में रहना होगा।

Selection Process

इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

  • System Generated Merit List
  • 10वीं के अंकों का Percentage 4 Decimal तक लिया जाएगा
  • Physical Document Verification
  • Medical Examination
  • Pre-Engagement Formalities

How to Apply

India Post GDS Recruitment 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा।

  • सबसे पहले India Post GDS Online Engagement Portal पर जाएं।
  • One-Time Registration (OTR) पूरा करें।
  • Active Mobile Number और Email ID को OTP से Verify करें।
  • Personal Details और 10वीं की जानकारी Marksheet के अनुसार भरें।
  • Board Name, 10वीं पास करने का वर्ष और Marks सही-सही दर्ज करें।
  • अपनी Local Language के अनुसार Postal Division और Post Preference चुनें।
  • Recent Passport Size Photograph और Signature Upload करें।
  • लागू होने पर ₹100 Application Fee जमा करें।
  • Form को Preview करके सभी जानकारी चेक करें।
  • Final Application Submit करें और इसकी Copy/Printout सुरक्षित रखें।

Photograph & Signature

  • Photograph: JPG/JPEG, 30–100 KB
  • Signature: JPG/JPEG, 20–100 KB

Important Links

India Post GDS Recruitment 2026 NotificationNotification
India Post GDS Recruitment 2026 Vacancy DetailsVacancies
India Post GDS Recruitment 2026 Online Apply (Link Actove On 31.08.2026)Click Here