आईटीबीपी (Indo Tibetan Border Police Force) की तरफ से Constable Barber और Washerman पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत पूरे भारत से उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं.

ITBP Constable Barber Washerman Recruitment 2026

Recruitment OrganizationITBP / SSF
Post NameConstable (Barber & Washerman)
Total Post10
Pay Scale₹19,900 – ₹63,200
Official Websiterecruitment.itbpolice.nic.in

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक रखी गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय से पहले आवेदन कर लें.

कितने पदों पर भर्ती

इस भर्ती के तहत कुल 10 पदों को भरा जाएगा, जिसमें Constable (Barber) के 3 पद और Constable (Washerman) के 7 पद शामिल हैं. यह भर्ती Central Government जॉब के अंतर्गत आती है और चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹63,200 तक वेतन दिया जाएगा.

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि SC और Ex-Servicemen उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है.

ITBP Constable Barber Washerman Recruitment 2026 Notification

आयु सीमा

आईटीबीपी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 28 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी. इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

ITBP Constable Barber Washerman Vacancy में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड जैसे Barber या Washerman में कार्य का ज्ञान होना आवश्यक है.

Post NameQualification
Constable (Barber)10वीं पास + ट्रेड (Barber)
Constable (Washerman)10वीं पास + ट्रेड

चयन प्रक्रिया

सबसे पहले उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test देना होगा जिसमें दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद शामिल होगी. इसके बाद Physical Standard Test में ऊंचाई, छाती और वजन की जांच की जाएगी.

इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें General Knowledge, Math, Reasoning और Hindi/English विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा के बाद Trade Test लिया जाएगा जिसमें उम्मीदवार की संबंधित काम की प्रैक्टिकल स्किल जांची जाएगी. अंत में मेडिकल टेस्ट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

ITBP Constable Barber Washerman Recruitment 2026 Online Apply

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. इसके लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा. वहां Recruitment सेक्शन में जाकर Constable Barber/Washerman भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद उम्मीदवार को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा. सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना होगा.