झारखण्ड | केंद्रीय सरकार व अलग-अलग राज्यों की राज्य सरकारों द्वारा आम जनता के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है. इसी क्रम में झारखंड सरकार द्वारा भी महिलाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया गया है. राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का नाम झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है. फिलहाल होली के त्योहार पर राज्य सरकार द्वारा इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को बड़ी सौगात दी गई है.
होली के मौके पर महिलाओं को मिली बड़ी सौगात
होली के मौके पर योजना के तहत जिले की कुल 3,51,661 बहनों को जनवरी व फरवरी 2026 की सम्मान राशि डायरेक्ट उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी. योजना का पैसा आधार-बेस्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा. इस बारे में डीसी आदित्य रंजन ने जानकारी दी कि इसमें कुल एक अरब 75 करोड़ 83 लाख 5000 रुपए की राशि अंतरण हुई है. योजना के अंतर्गत जिले के लाभार्थियों को दिसंबर महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है. उन्होंने बताया कि इस योजना की शुरुआत इसलिए की गई है ताकि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन मिल सके.
फिलहाल चल रही है फिजिकल वेरीफिकेशन
डीसी का कहना है कि जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है मगर उनके बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने सभी लंबित लाभुकों से अपील की है कि वें जल्द से जल्द आधार सीडिंग करा लें ताकि उन्हें तुरंत प्रभाव से योजना का लाभ मिल पाए. फिलहाल जिला स्तर पर लाभुकों की फिजिकल वेरिफिकेशन की जा रही है. वेरिफिकेशन होने के बाद जो लाभार्थी पात्र पाए जाएंगे उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा.जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सकते है व सत्यापन प्रपत्र हासिल कर सकते है.
इस प्रकार है कुल लाभार्थी
अगर इस बारे में बात करें कि कहां कितने लाभुक है तो सारी जानकारी इस प्रकार है बाघमारा प्रखंड 45401, बाघमारा अंचल 7455, बलियापुर प्रखंड 21643, बलियापुर अंचल 1151,धनबाद प्रखंड 7054, धनबाद अंचल 34688,एग्यारकुंड प्रखंड 16869, एग्यारकुंड अंचल 5253, गोविंदपुर प्रखंड 50732, गोविंदपुर अंचल 866, झरिया अंचल 44955,कलियासोल प्रखंड 20087, निरसा प्रखंड 24129, पूर्वी टुंडी प्रखंड 9844, पुटकी अंचल 17935, तोपचांची प्रखंड 26916,टुंडी प्रखंड 16683, इस प्रकार अगर कुल लाभुक देखें तो ये 3,51,661 है तथा कुल राशि 1,75,83,05,000.00 रुपए है.
