PM Kisan Yojana 22nd Installment: पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। आज 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम किसान योजना की राशि जारी की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत पात्र किसानों को दो ₹2000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। बता दें कि 9.32 करोड़ से भी अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की गई है।
PM Kisan Yojana 22nd Installment
प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत सालाना ₹6000 की राशि किसानों को दी जाती है और यह राशि प्रत्येक 4 महीने के अंतराल के बाद किसानों के खाते में 2000 के रूप में डाली जाती है। अब तक किसानों को 21 किस्तें मिल चुकी हैं और आज 22वीं किस्त भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जारी की गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गुवाहाटी के एक कार्यक्रम के दौरान सभी किसानों की खाते में ₹2000 की किस्त जारी करने का काम करेंगे।
बता दें कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 22वीं किस्त के रूप में 2.15 करोड़ से अधिक महिलाओं को भी इस किस्त की राशि मिलेगी।
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- अब होमपेज पर ही Know Your Status के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
- अब आपके रजिस्टर नंबर पर ओटीपी आएगा ओटीपी दर्ज कर वेरीफाई करें।
- अब आपके सामने पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का स्टेटस आ जाएगा।
Important Links
- PM Kisan Yojana 22nd Installment Status Check Link: यहां क्लिक करें
