Punjab & Sind Bank की तरफ से Local Bank Officer (LBO) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के तहत 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के लिए स्नातक पास और बैंकिंग अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Punjab & Sind Bank LBO Vacancy 2026

Recruitment Organization NamePunjab & Sind Bank
Post NameLocal Bank Officer (JMGS-I)
No Of Posts1000
Job LocationAll India (State Wise)
Apply ModeOnline
Apply Last Date20 April 2026

Punjab & Sind Bank LBO Vacancy 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च 2026 से शुरू कर दी गई है. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन फीस

  • General / OBC / EWS: ₹850 + शुल्क
  • SC / ST / PwBD: ₹100 + शुल्क
  • फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

आयु सीमा

Punjab & Sind Bank LBO भर्ती के लिए आवेदक की आयु 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

  • SC/ST को 5 वर्ष की छूट
  • OBC को 3 वर्ष की छूट
  • PwBD को 10 वर्ष की छूट

आयु की गणना 01 मार्च 2026 के अनुसार की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम 18 महीने का बैंकिंग अनुभव होना चाहिए.

Punjab & Sind Bank LBO Vacancy 2026 Notification

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • लोकल भाषा टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती की लिखित परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे:

  • English – 30 प्रश्न
  • Banking Knowledge – 40 प्रश्न
  • General Awareness – 30 प्रश्न
  • Computer – 20 प्रश्न

कुल समय 120 मिनट का होगा.

Punjab & Sind Bank LBO Vacancy 2026 Apply Online

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है.
  • अब Recruitment सेक्शन में जाकर LBO Recruitment 2026 नोटिफिकेशन ओपन करना है.
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना है.
  • अब सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं.
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना है.
  • अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लेना है.