हरियाणा के सरकारी, एडेड और प्राइवेट कॉलेजों में BA, BSc, BCom, BBA, BCA समेत विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा (DHE Haryana) आज 21 जुलाई 2026 को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब छात्र आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके कॉलेज अलॉटमेंट और मेरिट स्टेटस चेक कर सकते है।
आज जारी होगी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट, कल आएगी फाइनल लिस्ट
विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार आज पहले चरण की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। यदि किसी छात्र को अपने 12वीं के अंक, कैटेगरी या वेटेज से संबंधित कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो वह उसी दिन आपत्ति दर्ज करा सकता है।
इसके बाद 22 जुलाई 2026 को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें संशोधित जानकारी के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा।
सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
फाइनल मेरिट लिस्ट में जिन छात्रों को कॉलेज अलॉट होगा, उन्हें निर्धारित समय के भीतर अपनी सीट स्वीकार करनी होगी और 23 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। समय पर फीस जमा नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द हो सकती है।
इसके बाद क्या रहेगा शेड्यूल?
यदि पहले चरण में सीट नहीं मिलती है, तो छात्रों के लिए दूसरा मौका भी रहेगा। विभाग 28 जुलाई 2026 को दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा। वहीं, बची हुई सीटों पर 4 अगस्त 2026 से फिजिकल ओपन काउंसलिंग शुरू होगी।
ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छात्र DHE Haryana के एडमिशन पोर्टल पर जाकर “Know Your Result” विकल्प के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। मेरिट लिस्ट में छात्र का नाम, कैटेगरी, 12वीं के अंक, अलॉटेड कॉलेज और अन्य विवरण दिखाई देंगे।
हरियाणा कॉलेज यूजी एडमिशन पहली मेरिट लिस्ट चेक लिंक: यहां क्लिक करें
